google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उत्तरप्रदेश के दो गैंगस्टर हुए गिरफ्तार...

Dec 2, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उत्तरप्रदेश के दो गैंगस्टर गिरफ्तार किये गए हैं, इनके बारे में आशंका थी कि, ये छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जाकर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से देशी कट्टा समेत कारतूस भी बरामद किया गया है।


गौरेला पुलिस और आबकारी विभाग ने पीपरखूंटी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली तो इनमें से दो लोगों के पास एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस सहित एक वॉकी टॉकी का भी सेट मिला। जिस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ में इन्होंने बताया कि रायपुर कट्टा और कारतूस को बेचने जा रहे थे हालांकि पुलिस इस बयान पर यकीन नहीं करते हुए आगे तफ्तीश शुरू कर दी है।


जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि, दोनो आरोपियों में से एक उत्तरप्रदेश के कौशांबी का रहने वाला संतोष मिश्रा और दूसरा प्रयागराज का रहने वाला राजेश अग्रवाल है, जो कि रायपुर जाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे। जिस बाइक में आरोपी जा रहे थे वह बाइक भी चोरी की निकली है, जिसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चोरी किया गया था।


वहीं वॉकी-टॉकी की रेंज ढाई किलोमीटर आपस में संपर्क करने वाली थी। पुलिस दोनों आरोपियों के बारे में उत्तरप्रदेश की पुलिस के संपर्क कर और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आरोपियों के ऊपर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज थाने में दो मामले दर्ज होने की बात शुरुआती तफ्तीश में सामने आयी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html