रात के समय हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कूचबिहार- जिले के माथाभांगा 2 ब्लॉक अंतर्गत गोक्साडांगा इलाके में रात को सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. मृतकों के नाम नंदन बर्मन और नारायण बर्मन हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बुधवार को साइकिल से कुशियारबारी रासमेला गये. रासमेला देखने के बाद दोनों देर शाम साइकिल से अपने गांव लतापता के लिए निकले |
इसी दौरान गोक्साडांगा इलाके में एक हादसा हो गया. घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने दोनों को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा. इसकी जानकारी गोक्साडांगा थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments