google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अज्ञात कार की चपेट में आने से दो साइकिल सवार हुए घायल...

Dec 7, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखण्ड- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 पर महिषपुर चौक के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से दो साइकिल सवार घायल हो गये. कार की चपेट में आने से साइकिल सवार सुधीर बारिक (36 वर्ष) और संजीव मैती (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से बहरागोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने स्थिति गंभीर मानते हुए प्राथमिक उपचार कर दोनों को पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया |


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति अंगारीशोल में सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लेने के बाद अपने घर बगरानचुड़ा गांव लौट रहे थे, तभी सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना हो गयी. चाकुलिया बांस लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, ट्रक न. चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर सुनसुनिया के पास देर शाम बांस लदा आरजे 40 जीए 3257 पलट गया।


ट्रक का चालक बिहार के सिवान निवासी तारकेश्वर तिवारी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चाकुलिया से बांस लेकर हरियाणा की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया, क्योंकि उसके आगे दो साइकिलें चल रही थीं। चाकुलिया निवासी मेहुल भारद्वाज और किसलय आनंद ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। ट्रक चालक को इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पाकर सअनि हीरा लाल थाने पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html