google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो अपराधियों की पीट-पीटकर हत्या, भारी पुलिस बल रवाना....

Nov 15, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के सासाराम जिले में मुखिया प्रत्याशी की हत्या कर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने पकड़ लिया और मौत के घात उतार दिया। बुधवार की सुबह तड़के शिवोबहार पंचायत के मुखिया उम्मीदवार रहे बिजेंद्र सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। और फिर फरार हो गए थे।


घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया। जब बिजेंद्र सिंह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही बिजेंद्र सिंह की मौत हो गई। हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने वारदात को सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के पास अंजाम दिया। और फिर बाइक से भाग निकले।

जिसके बाद गोशलडीह गांव के रास्ते भाग रहे दो अपराधियों को भीड़ ने पकड़ कर मार डाला। दोनों अपराधियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। अब तक अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या की घटना से गांव में तनाव का माहौल है। और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बिजेंद्र की हत्या की वजह क्या थी। क्या रंजिश के चलते हत्या की गई या फिर कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html