google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परिवर्तन यात्रा में शामिल होने BJP के दो केंद्रीय मंत्री पहुंचे रायपुर...

Sep 23, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर. भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने दो केंद्रीय मंत्री रायपुर पहुंचे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह का रायपुर एयरपोर्ट में महिलाओं ने स्वागत किया. इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा, देश की आजादी के 75 साल बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है. समग्र देश में महिलाओं में खुशी और उत्साह हैं. वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा, छत्तीसगढ़ में इस बार परिवर्तन की लहर है |

केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा, छत्तीसगढ़ में जैसे पिछले बार परिवर्तन हुआ, इस बार भी परिवर्तन होगा. पिछली बार भाजपा बहुमत में थी तो परिवर्तन हुआ. लोगों की उम्मीद पर सरकार खरी नहीं उतरती तो लोग परिवर्तन का मन बना चुके होते हैं. छत्तीसगढ़ के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है. निश्चित तौर पर नवंबर में छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा |

केंद्र से राज्य को सहयोग नहीं मिलने के सवाल पर कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा, मोदी जी की सरकार निष्पक्ष सरकार है. सबके साथ समान व्यवहार करती है. सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, इस संकल्प को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है. कोई प्रदेश नहीं कह सकता कि किसी के साथ भेदभाव हुआ है. सारी योजनाओं का लाभ हर प्रदेश को मिल रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html