जलकर खाक हुई दो कारें, वाहन सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते दो कार जलकर खाक हो गई. यह घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में संचालित टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर की है. आग कैसे और क्यों लगी, इस बात का पता नहीं चल सका है |
सर्विस सेंटर में आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुटी. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments