google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो भाइयों की मौत ट्रक की चपेट में आने से , आधा KM तक घिसटता गया शव...

Nov 29, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड के पलामू में बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा मेदिनीनगर- पांकी मेन रोड पर हुआ। तरहसी थानाक्षेत्र के धनगाई गांव निवासी विजय गिरी (58) और संजू गिरी (52) बुधवार को करीब दस बजे बाइक पर मेदिनीनगर कचहरी जा रहे थे, तब रजवाडीह में मेदिनीनगर की ओर से पांकी तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।


विजय गिरी का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा, जबकि संजू गिरी का शव और बाइक ट्रक में फंसकर करीब आधा किलोमीटर तक घिसटता चला गया। जब लोगों ने ट्रक का पीछा किया, तो ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। करीब 10 किलोमीटर बाद लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रजवाडीह में सड़क को जाम कर दिया है। घटनास्थल पर डीटीओ को बुलाने की मांग कर रहे हैं। सदर थाना की पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html