google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो सटोरिए, 38 लाख कैश के साथ हुए गिरफ्तार...

Oct 31, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है | राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है | इसी कड़ी में बस्तर पुलिस ने सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है | पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 38 लाख 63 हजार 200 रुपये नगद भी बरामद किया है |

जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगदलपुर में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे है | जिसके बाद कोतवाली से विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए चिन्हित जगह के लिए टीम को रवाना हुई | टीम ने शहर के संजय इतवारी बाजार में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा | इस दौरान उनके पास मोबाइल और लैपटॉप से मिला जिसमे ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साक्ष्य पाए गए |


गिरफ्तार आरोपी का नाम दंतेश्वर राव उर्फ दंती और रितेश कुमार त्रिवेदी है, दोनों जगदलपुर शहर के ही रहने वाले हैं | पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया गया | इसके अलावा सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड, पासबुक भी जप्त किया है | वहीं एक लैपटॉप और 10 नग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है | फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ थाना धारा 6क 7(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html