दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत....
- ANIS LALA DANI

- Nov 29, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धार जिले से सामने आया है। जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरी घटना जिले के बदनावर कानवन मांगोद मार्ग की है। मंगलवार की रात बिल्केश्वर के पास दो बाइक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार लोग घायल हुए है।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।





.jpg)







