google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गिट्टी लोड ट्रक के पलट जाने से उसमें दबकर बाइक सवार दो लोगों की मौत...

Feb 2, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

समस्तीपुर - समस्तीपुर के दलसिंहसराय के सरदारगंज में एनएच 28 के पास विद्यापतिनगर जाने वाली मार्ग में गिट्टी लोड ट्रक के पलट जाने से उसमें दबकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गयी जिससे सरदारगंज में देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी जतायी। इसी बीच किसी ने पुलिस की 112 डायल की गाड़ी का शीशा फोड़ दिया। बाद में ट्रक हटाने पर लोगों ने दोनों मृतकों के शव को लेकर एनएच को जाम कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश ने सभी को समझा कर जाम हटवा शव पोसटमार्टम के लिए भेजा।


बाइक सवार मृतकों की बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर के वार्ड 3 निवासी गोपाल राय (35वर्ष) और बोचो राय (50वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। बताया गया है कि गोपाल राय राय ट्रैक्टर मालिक व उमेश राय ट्रैक्टर का ड्राइवर है। केवटा निवासी दीपक यादव की पत्नी रागनी ने बताया कि गोपाल राय उसका भाई है। वे उमेश राय के साथ ट्रैक्टर ठीक कराने हेतु दलसिंहसराय आये थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये।


मिली जानकारी के अनुसार, गिट्टी लोड ट्रक तीन दिनों से सरदारगंज के पास ही एक गैरेज में बन रहा था। इसी दौरान सरदारगंज से विद्यापतिनगर की ओर जाने वाली रोड में अचानक पलट गया जिससे बगल से गुजर रहे बादक सवार दोनों लोग उसकी चपेट में आकर दब गये।


पुलिस के आने में देरी होने का आरोप लगा भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पहले तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस वाहन (डायल 112) में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं तीन-तीन जेसीबी की मदद ट्रक को खड़ा करने के उपरांत नीचे दबे दोनो मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मृतक के गांव से आये लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों ने एनएच चौराहा जाम कर उच्च पथ पर आवागमन बाधित कर दिया।


घटनास्थल पर असामाजिक तत्वों ने ट्रक में आग लगा दी। जिससे ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा। बाद में पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम किया। प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह ने कहा कि हमलोग एनएच पर थे, इसी बीच चोरी से उधर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html