google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

105 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से ढ़ाई साल की बच्ची की हुई मौत...

Dec 10, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गया- बिहार के गया में एक ढ़ाई साल की बच्ची 105 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की पहचान कर ली गई है। हादसे की शिकार हुई बच्ची किसान अरविंद यादव की छोटी बेटी थी। बच्ची के बोरवेल में गिर जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया । घटना मोहनपुर प्रखंड के मसौदा गांव की है जो गया जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। पूरे गांव के लोग इस हादसे से मर्माहत हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अरविंद यादव की ढ़ाई साल की बेटी घर के पास खेल रही थी। वहीं बोरिंग कराया गया था जिसे बंद नहीं किया गया था। खेलने के दौरान अबोध बच्ची बोरवेल में गिर गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बच्ची को जल्द से जल्द बाहर निकालने की मांग की। लेकिन प्रशासनिक टीम के पहुंचने के पहले बच्ची को निकालने के लिए जेसीबी मंगा लिया गया। बच्ची बोरवेल के बीच फंसी थी। उसे ग्रामीणों द्वारा निकाल लिया गया। लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर के अंकोला पंचायत में राजेंद्र यादव के निजी घर में बोरिंग करवाया जा रहा था। इसी दौरान बोरिंग में ढाई साल की बच्ची गिर गई। गांवालों से जैसे ही सूचना मिली कि मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती गांव के उक्त स्पॉट पर बीडीओ एवं थाना प्रभारी पहुंचे। तब तक जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने पटना मुख्यालय स्थित अपर मुख्य सचिव आपदा से बात करके पटना से भी एनडीआरएफ की टीम बुला ली। इसके साथ ही एम्बुलेंस एव मेडिकल टीम भी स्पॉट पर के लिये रवाना हो गई थी।


लेकिन लोकल लोग जेसीबी के माध्यम से बच्चे को बोरिंग से निकालने के प्रयास में जुट गए। इस बीच बच्ची को बचाया नहीं जा सका। जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएमने बताया कि घटना काफी दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना है। जो भी अग्रेतर कार्रवाई है वह की जा रही है। जिला पदाधिकारी में बोरिंग करने वक्त लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html