google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

60 ग्राम हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.....

Oct 3, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हीरोइन के साथ आरोपियों को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार अमानका पुलिस ने कारवाही करते हुए 60 ग्राम हीरोइन (चिट्टा ), कीमत करीबन 6 लाख 30 हज़ार के साथ दो आरोपी कुलविन्दर सिंह , निशानजी सिंह को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरोइन के साथ साथ एक मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 कुल , नशीली दवाईया टेबलेट अल्‍फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली , लोमोटिल कुल 07 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग , एक मोबाईल वीवो कम्पनी वाय-2, एक मोबाईल नारजो कम्पनी जब्त किया है जुमला कीमत करीबन 6,30,900/- रूपये है।


जानकरी के अनुसार मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि छट तालाब के पास हीरापुर टाटीबंध मे दो व्यक्ति सरदार पगडी वाला अपने पास मादक पदार्थ हीरोइन (चिटटा) एवं नशीली टेबलेट को बिक्री करने के नियत से ग्राहक तलाश रहे है, सुचना पर मौका पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो आरोपी कुलविन्दर सिंग एवं निशानजी सिंह को पकडा गया जिनके कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं नशीली दवाईया टेबलेट को जप्‍त कर विवेचना मे लिया गया।


क्त कार्यवाही में थाना आमानाका स्टाफ उपनिरीक्षक‍ लाल बहादुर सिंह, सउनि प्राणेश्वर वर्मा, प्रधान आर 2591 संजय सिंह ,आर क्रमाक 2361 दीपक कुमार पाण्डेय , आर.क्र1261 शेख आदिल एवं ए.सी.सी.यू. स्टाफ प्रधान आर. मार्तण्ड सिंह, आरक्षक अभिषेक सिंह, धनंजय गोस्वामी का कार्य सराहनीय रहा।


गिरफ्तार आरोपी

  1. कुलविन्दर सिंग पिता सर्दुल सिंग कांग उम्र 39 साल निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन ( पंजाब )।

  2. निशानजी सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html