दो आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टर और उसके ड्राइवर पर किया जानलेवा हमला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- राजधानी में बाइक चलाते हुए मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे युवकों को समझाना डॉक्टर के कार चालक को भारी पड़ गया | बदमाश युवकों ने पहले तो गालियां दी और फिर मारपीट शुरू कर दी | इस दौरान बीच बचाव करने डॉक्टर आए तो उनसे भी आरोपियों ने हाथापाई की | इस घटना में आरोपियों ने उत्पात मचाते हुए डॉक्टर की कार में बड़ा पत्थर मार दिया जिससे गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और ड्राइवर पर भी पत्थर से हमला कर दिया |
जिसमें वह लहूलुहान हो गया | इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है | यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, डीडी नगर थाना क्षेत्र में बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन से बात करते हुए जा रहे दो युवक जा रहे थे | रास्ते में ट्रैफिक जाम हो रहा था, हादसे के खतरे को देखकर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र शुक्ला के कार चालक ने समझाइश दी | लेकिन उन्हें ये रास नहीं आया और उन्होंने ड्राइवर को गालियां देना शुरू कर दी।
हालात बिगड़ता देख डा. शुक्ला और ड्राइवर कार में वापस बैठकर आगे जाने लगे, तो एक आरोपी ने सड़क के किनारे रखा भारी बोल्डर जैसा पत्थर उठाया और कार के कांच पर दे मारा | कांच को तोड़कर बोल्डर अंदर गिरा | सीट से तुरंत सरक गए डॉ. शुक्ला बाल-बाल बचे, वरना पत्थर उनको लगता | ड्राइवर ने फिर आपत्ति की, तो आरोपियों ने उस पर भी पत्थर से वार किया | खून से लथपथ ड्राइवर निखिल पटेल को कार में बैठाकर खुद सुरेंद्र शुक्ला ड्राइव करके अस्पताल पहुंचे | वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दलदल सिवनी निवासी सुरेन्द्र साहू और कुबेर रजक को गिरफ्तार किया है | उनके खिलाफ धारा 294, 323, 307, 427, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments