google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीस टका, भूपेश घोटाला कका, अमित शाह ने कहा इतनी बड़ी भ्रष्टाचार की लिस्ट कभी नहीं देखी....

Oct 17, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रदेश में 7 नवंबर को 20 सीटों पर पहले चरण का चुनाव होना है, भाजपा चुनावी तैयारी में जुट गई है, इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 4 अन्य प्रत्याशियों के नामांकन रैली में गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे हैं, इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा |


प्रदेश में 7 नवंबर को 20 सीटों पर पहले चरण का चुनाव होना है. भाजपा चुनावी तैयारी में जुट गई है, इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 4 अन्य प्रत्याशियों के नामांकन रैली में गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि तुष्टिकरण के लिए भूपेश सरकार ने लिंचिंग कराकर भुवनेश्वर साहू को मार दिया, हम भुवनेश्वर के हत्यारों को अंजाम तक पहुंचायेंगे. भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को सजा दिलायेंगे, उनके प्रतीक के रूप में बीजेपी ने उनके पिता ईश्वर साहू को साजा से प्रत्याशी बनाया है, शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यहां से लौटकर बताऊंगा कि तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है |


अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनाने का काम हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया, डॉक्टर रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बीमारु राज्य छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का काम किया | छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्य की भाषा का दर्जा देने का काम बीजेपी ने किया, किसानों को 14 फीसदी ब्याज से मुक्त कराने का काम रमन सरकार ने किया था. पीडीएस सिस्टम छत्तीसगढ़ में लागू हुआ और रमन सिंह को चाउर वाले बाबा कहा गया. भूपेश बघेल से मैं पूछता हूं कि बीते पांच सालों में क्या किया ? उन्हें हिसाब किताब देने में कोई दिलचस्पी नहीं है | भूपेश बघेल सिर्फ ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव से हिसाब किताब करते हैं |


शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पोषण सुरक्षा देने वाला पहला राज्य बना. कौशल विकास देने वाला पहला राज्य बना. मनरेगा मजदूरों को डेढ़ सौ दिन रोजगार देने वाला पहला राज्य बना. पंचायतों में पचास फीसदी महिला आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना. पिछले पांच साल में बीस टका देने वाला सरकार दिया |


अमित शाह ने आरोप लगाकर कहा कि बीस टका, भूपेश कका. घोटाले की इतनी बड़ी सूची मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में कही नहीं देखी. सरकार में तो युवाओं की नौकरी को भी नहीं छोड़ा, भूपेश सरकार कटकी और बटकी की सरकार है. मुफ्त सिलेंडर देने थे, पचास हजार शिक्षकों की भर्ती होनी थी, संपत्ति शुल्क में पचास फीसदी की छूट देनी थी. भूपेश बाबू क्या हुआ?


यदि कोई खुशहाल है तो केवल गांधी परिवार खुशहाल है- शाह

अमित शाह ने कहा कि यदि कोई खुशहाल है तो केवल गांधी परिवार खुशहाल है. वोट बैंक की राजनीति के लिए भुवनेश्वर साहू की हत्या करा दी. क्या आप चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ क़ौमी दंगों का केंद्र बने? कांग्रेस यदि फिर चुनकर आती है तो इसी तुष्टिकरण की राजनीति करेगी. मैं कहता हूं बीजेपी सरकार ला दो तो हम पाई-पाई उनसे वसूलेंगे और उल्टा लटकाकर ठीक कर देंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html