नेशनल हाईवे पर दंतैल हाथी ने किया रोड जाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा - कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इसके कारण ही लोग काफी परेशान है। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर ग्राम कापा नवापारा के पास एक दंतैल हाथी आ गया। मौके पर वाहनों के आवाजाही के दौरान हाथी सड़क पार नहीं कर पा रहा था।
इस बात की जानकारी मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ और कटघोरा वनमंडालाधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी को सड़क पार कराया। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार समेत अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोकी और हाथी को सड़क पार करवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। इस क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments