दंतेवाड़ा में मिली सुरंग, DRDO की टीम ने सुरंग को ध्वस्त करते हुए मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को किया ढेर...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजापुर - अटैक के बाद नक्सली भागकर दंतेवाड़ा में छिपे थे. यहां नक्सलियों ने ड्रोन की नजर से बचने के लिए सुरंग खोद रखी थी. हालांकि कांबिंग करते पहुंची डीआरजी की टीम ने इस सुरंग को ध्वस्त करते हुए मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया है. इसी के साथ पूरे राज्य भर में बड़े स्तर पर कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया गया है |
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को हमले के बाद नक्सली दंतेवाड़ा में छिपे थे. यहां नक्सलियों ने एक सुरंग बना रखी थी. डीआरजी के जवानों ने एनकाउंटर में छह नक्सलियों को मार गिराया है. इसके साथ ही डीआरजी ने नक्सलियों को सुरंग को ध्वस्त कर दिया है. करीब 20 मीटर लंबी चौड़ी यह सुरंग नक्सलियों ने हाल ही में टेकलगुड़ेम अटैक के बाद छिपने के लिए बनाई थी. यह जानकारी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दी |
उन्होंने सुरंग मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अटैक के बाद नक्सली यहां आकर छिपे थे. कांबिंग के दौरान डीआरजी के जवानों ने यह सुरंग खोद निकाली और आमने सामने की मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है. बताया कि मंगलवार को टेकलगुड़ेम में नक्सली अटैक के दौरान डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले में 14 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. इन सभी जवानों को जगदलपुर से रायपुर रैफर किया गया है |
जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय के मुताबिक टेकलगुड़ेम अटैक के बाद डीआरजी ने बड़े स्तर पर कांबिंग अभियान शुरू किया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान दंतेवाड़ा के भैरमगढ़ इलाके में जमीन के अंदर एक सुरंग मिली. इस सुरंग की लंबाई करीब 20 मीटर है. इसकी गहराई और चौड़ाई इतनी है कि इसमें आराम से चहलकदमी किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अटैक के बाद नक्सली इसी सुरंग में आकर छिपे थे |
सूचना मिलने पर डीआरजी की टीम ने इन्हें सुरंग के अंदर ही दबोचने की कोशिश की. इस दौरान मुठभेड़ हुई और डीआरजी ने जवाबी फायरिंग में 6 नक्सलियों को मार गिराया है. दंतेवाड़ा एसपी के मुताबिक नक्सलियों ने यह सुरंग हाल ही में बनाई थी. उनकी योजना टेकलगुड़ेम अटैक के बाद यहां छिपने की थी. नक्सलियों ने इस सुरंग को झाड़ियों से इस तरह से ढंक रखा था कि किसी की नजर ना पड़े. हालांकि डीआरजी की टीम की नजरों से यह सुरंग नहीं छिप पाई |
कांबिंग के दौरान पहुंची इस टीम ने सुरंग को ध्वस्त कर दिया है. इस सुरंग के मिलने और छह नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बताया कि राज्य भर में बड़े स्तर पर कांबिंग शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में काफी समय से नक्सलियों के सुरंग की जानकारी मिल रही थी. हालांकि पहली बार सुरक्षा बलों को इसे ढूंढने में सफलता मिली है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments