टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के बेटे के सनातन धर्म वाले बयान पर कही बड़ी बात..........

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है | उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय हो सकती है | सिंहदेव ने कहा कि दुनिया में बहुत सारे धर्म हैं और किसी भी धर्म पर ऐसी कोई भी टिप्पणी व्यक्तिगत है | हर किसी को स्वतंत्रता है. सिंहदेव ने आगे कहा कि सनातन धर्म एक स्थापित जीवन शैली और एक धार्मिक अभिव्यक्ति है. इसका पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए
टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं कांग्रेस की ओर से नहीं कह सकता, मैं प्रवक्ता नहीं हूं | मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि भारत का सनातन धर्म सदियों पुराना है और अच्छी तरह से स्थापित है | 'सनातन धर्म' की गहराई और वेदों और पुराणों की शिक्षाएं अतुलनीय हैं | बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है | उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु में एक कार्यक्र में सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू, मलेरिया से कर दी | उदयनिधि ने कहा कि मैं सम्मेलन को 'सनातन धर्म का विरोध' करने की बजाय 'सनातन धर्म का उन्मूलन' कहने के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments