google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टीएस सिंहदेव टॉप पर, 253 करोड़पति प्रत्याशियों में...

Nov 11, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 953 उम्मीदवारों में से 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने अपनी संपत्ति पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक घोषित की थी।


‘छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच’ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दूसरे चरण में कुल 958 उम्मीदवार हैं, लेकिन उन्होंने पांच उम्मीदवारों का विश्लेषण नहीं किया है, क्योंकि उनके हलफनामे या तो खराब तरीके से स्कैन किए गए हैं या पूरे हलफनामे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए थे।

दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति दो करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख दलों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों में से 60 (86 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के 70 उम्मीदवारों में से 57 (81 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 62 उम्मीदवारों में से 26 (42 फीसदी) तथा आम आदमी पार्टी के 44 उम्मीदवारों में से 19 (43 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीट पर पहले चरण का मतदान सात नवंबर को हुआ तथा 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष तीन उम्मीदवार सत्ताधारी दल कांग्रेस से हैं।

सरगुजा राजपरिवार के वंशज टी.एस. सिंहदेव अपनी पारंपरिक सीट अंबिकापुर से चुनाव लड़ रहे हैं और वह 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद मनेंद्रगढ़ सीट से रमेश सिंह (73 करोड़ रुपये से अधिक) तथा राजिम सीट से उम्मीदवार अमितेश शुक्ला (48 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने अपनी संपत्ति पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक घोषित की थी। पहले चरण के चुनाव में 223 उम्मीदवारों में से कवर्धा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़गराज सिंह सबसे अधिक (40 करोड़) संपत्ति वाले उम्मीदवार थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html