google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान....

Sep 10, 2023
1 min read





























































उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने के भाजपा के तंज पर कहा कि हमने सरकार में रहकर 5 साल काम किया है, हमने सभी के लिए काम किया है, हमको उस बात का भरोसा है. सब कुछ देखकर सबसे अच्छे से फीडबैक लेकर सूची जारी करेंगे. 2 हजार से अधिक आवेदन आए हैं. सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है, इसलिए समय तो लगेगा ही. मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कहा कि हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि लोगों के स्वास्थ्य, जान के साथ खिलवाड़ ना करें. उनकी बात सुन ली गई है, पहली भी सुन ली गई थी. कुछ लोग रहते हैं, संगठन के लोग, जो अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे चीजों को बल देते हैं. कई माध्यमों से लगातार उनके प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है |


परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा की मांग पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2024 में जो परिवर्तन होने वाला है, उसको भाजपा ध्यान में रख रही है. अब दिल्ली में परिवर्तन होगा. कौन सा ऐसा फीडबैक आया है, जिसमें इनको चिंता हो रही है. ज्वाइंट कमांड है, अर्ध सैनिक, केंद्रीय बल भी रहते हैं. एक महीने पहले सीएम ने पहले से बैठक ली है, और इसकी पूरी समीक्षा का निर्देश कर रखा है. किसी को भी सुरक्षा की जरूरत होती है तो उसे सुरक्षा दें |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html