राहुल गाँधी को लेकर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, बोले – सत्य परेशान हो सकता हैं पराजित नहीं..........
समय लौट कर आ रहा है अब संसद में राहुल गांधी की फिर से दहाड़ सुनाई देगी।

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से:- सरसींवा :- 7 अगस्त 2023 - देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात न्यायालय में दी गई सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, जो वास्तविक में असत्य पर सत्य की विजय है,
राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय दर्शाता हैं कि अभी देश मे लोकतंत्र जिंदा है लोकतंत्र के दीया का लौ हमेशा प्रकाशमान रहेगा, भारत के संविधान में अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन भाजपा ने जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यसायिक मित्रों के ऊपर सवाल पर आवाज को दबाया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह अच्छी तरह जानते हैं कि गांधी परिवार ही उन्हें पद से हटा सकता है, आज देश मे अराजकता का माहौल है पश्चिम बंगाल पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने वाले आज मणिपुर हरियाणा की घटना पर चुप क्यों है। विधायक चंद्रदेव राय ने आगे कहा कि इन 9 वर्षों में देश मे बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है भाजपा के खिलाफ बोलने पर ईडी सीबीआई द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं, समय लौट कर आ रहा है अब संसद में राहुल गांधी की दहाड़ पुनः सुनाई देगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments