ट्रक चालक की लापरवाही से खाई में जा गिरा ट्रक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दमोह- मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। यहां केवलारी की पुलिया पर एक लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक खाई में गिर गया। पुलिस इस मामले का जांच कर रही है।
दरअसल ये मामला दमोह जिले के बटियागढ़ छतरपुर मार्ग का है। जहां केवलारी की पुलिया पर लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पुलिया से नीचे बाइक पलट गई और ट्रक खाई में गिर गया। वहीं बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हुआ है। जिसका इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है। इधर घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments