google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली....

Nov 20, 2023
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरि नगर में एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मार ली, उन्हें गंभीर अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही बयान देने की हालत में हैं |

पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग की पत्नी ने बताया कि वह इमारत की दूसरी मंजिल पर सिर्फ पति पत्नी ही रहते हैं, उनका एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों अमेरिका में रहते हैं, उनका बेटा 17 वर्ष से अमेरिका में रह रहा है और बेटी फरवरी में अमेरिका गई | उनके पति टैक्सी चलाते थे. कुछ समय पहले उनके पति ने आर्थिक तंगी की वजह से टैक्सी बेच दी थी. फरवरी में उनके पति को हार्ट अटैक आया था. इसके बाद से वह लगातार दवा ले रहे थे. घर खर्च व बीमारी की दवा के कारण उनके पति तनाव में रहते थे |


13 नवंबर को उनके पति ज्यादा बीमार हो गए थे, इसलिए उन्हें कालरा अस्पताल में भर्ती करवाया था. बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे वह कालरा अस्पताल से उन्हें लेकर आई. दोपहर को करीब ढाई बजे उनके पति ने सर्दी की बात कहकर पत्नी से कंबल मंगवाया | अश्नविंद्र दूसरे कमरे से कंबल लेकर आ ही रही थी तो उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने पति के कमरे में जाकर देखा तो उनके पति के सिर से खून निकल रहा था. इसके बाद वह सीढ़ियों पर खड़े होकर चिल्लाई व लोगों से मदद मांगी |


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायल बुजुर्ग की पहचान जगजीत सिंह (60) के रूप में हुई है, जगजीत की पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब 17 साल साल पहले उनका बेटा अमेरिका चला गया था, इस साल फरवरी में उनकी बेटी भी अमेरिका चली गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html