google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सूदखोरों से परेशान हो मसाला कारोबारी ने की आत्महत्या...

Jul 25, 2023
1 min read











मध्य प्रदेश के व्यापार शहर इंदौर में सूदखोरों से परेशान होकर एक मसाला कारोबारी ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग भी की है। मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर इलाके में रहने वाले वीरेंद्र सेन ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली और इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी पीड़ा बता रहे हैं। इस वीडियो में वीरेंद्र सेन उन लोगों के नाम भी ले रहे हैं जिनसे वे परेशान थे। उनका कहना है कि सूदखोरों ने उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। वह मूल रकम चुका चुके हैं, उसके बावजूद भी लाखों रुपए की मांग की जा रही है। वे अपने बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं। इस वीडियो में वीरेंद्र कह रहा है कि सूदखोरों के चलते उसकी दुकान, जमीन, घर सब कुछ बिक चुका है। उसके बाद भी यह सूदखोर उसे परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक तरफ जहां उसने नोट में परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न करने की बात कही, वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीरेंद्र एक सुसाइड नोट भी लिखकर गया है जो पुलिस को मिला है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीरेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html