जमीन पर कब्जे से परेशान व्यक्ति ने किया आत्महत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
खैरागढ़- जमीन विवाद में एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है. पीड़ित के आत्महत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर कब्जा किए जाने के संबंध में कुछ बातें लिखी गई हैं. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, परिजनों का आरोप है कि कब्जा करने वाला कथित कांग्रेस पार्टी का नेता है |
पूरा मामला खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र का है. जहां राजनांदगांव तुलसीपुर निवासी भूपेश कुमार देवांगन ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें मृतक भूपेश कुमार देवांगन किसी जमीन संबंधी विवाद को लेकर मो. युनुस उर्फ पिंटा पर आरोप लगा रहा है. ये फेसबुक पोस्ट 14 नवंबर रात 11 बजकर 10 मिनट पर किया गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments