google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पारिवारिक विवाद से हुई त्रस्त, महिला ने 3 बच्चों के साथ तालाब में डूबकर दी जान...

Nov 4, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची- झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक विवाद से त्रस्त होकर अपने तीन बच्चों को तालाब में फेंकने के बाद खुद छलांग लगा दी। महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बालक को बचा लिया गया है।


घटना करीमनडीह गांव के पसियाडीह टोला की है। महिला का नाम निर्मला देवी है। उसके पति जवाहिर राम दो दिन पूर्व मजदूरी करने सिकंदराबाद गए हैं। इधर घर के बाकी लोगों के साथ बीते दो दिनों से लड़ाई-झगड़ा हो रहा था।


वह शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अपने तीनों बच्चों को लेकर बगल के गांव मोकहर कला पहुंची। उसने अपने तीनों बच्चों को एक तालाब में फेंक कर खुद भी कूद गई। हालांकि, इनमें से एक बच्चे को ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाल लिया। इसके उसकी जान बच गई।


महिला और दो बच्चों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। बच्चों के नाम लाडली कुमारी (8 वर्ष) और करण कुमार (6 वर्ष) है। जिस बालक को बचा लिया गया है, उसका नाम गुड्डू कुमार (4 वर्ष) है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html