"हर घर तिरंगा के तहत डाक घरों में मिल रहा है तिरंगा.....

पिछले साल भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी. इस साल भी सरकार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है. इसके तहत लोगों को अपने-अपने घरों-दफ्तरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सरकार लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए डाक घरों पर इसकी बिक्री करवा रही है | आप अपने नजदीकी डाक घरों से आसानी से तिरंगे की खरीद-दारी कर सकते हैं | इस साल 1 लाख से भी ज्यादा तिरंगा बेचने का लक्ष्य रखा गया है, बता दें कि देश भर के सभी डाक घरों पर तिरंगे की बिक्री शुरू हो चुकी है | इसके अलावा डाक विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा www.epostoffice.gov.in साइट के जरिए भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदा जा सकता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments