टेबल पर तिरंगे जैसा कपड़ा बिछाया.....पुलिस ने दर्ज की FIR

यूपी के प्रयागराज से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में टेबल पर तिरंगे जैसा कपड़ा बिछा हुआ है | कपड़े पर ढेर सारा नाश्ता रखा हुआ है, टेबल के चारों और कई लोग बैठे हुए हैं और तस्वीरें क्लिक करा रहे हैं, फोटो प्रयागराज के सरकारी स्कूल का है और तस्वीर स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है |
दहियावा व्यापार मंडल के लोगों ने लिखित शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया है कि देश के तिरंगे का अपनान किया गया है | ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, मामले पर थाना प्रभारी संदीप यादव का कहना है कि मामला होलागढ़ के सरकारी स्कूल का है, ध्वजारोहण के बाद नाश्ता जिस कपड़े पर रखा गया था वह तिरंगे जैसा है, शिकायत पर चार लोग कुलदीप केसरवानी, संजय केसरवानी, नन्हे, तयाब और अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान का रोकथाम अधिनियम की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है | कहा जा रहा है कि स्कूल में मदरसा में चलाया जाता है, इसकी भी जांच की जा रही है. स्कूल का कागजों का चैक किया जा रहा है. मामले में आगे की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आते हैं उनके आधार पर एक्शन लिया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments