स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमल नारायण शर्मा की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर - शहीद स्मारक भवन प्रांगण में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमल नारायण शर्मा की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान और जोन 2 के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर. के. चौबे, सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी अरुण दुबे के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर स्व. कमल नारायण शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments