वन विभाग कार्यालय के बाहर उग्र हुए आदिवासी, जानिए क्यों किया हंगामा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अतिक्रमण के आरोप में जेल में बंद आदिवासी शख्स की मौत के बाद आदिवासी समाज में भारी गुस्सा है , सोमवार को समाज के लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया था. वहीं आज सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोगों ने फिर से तिरंगा चौक पर जाम कर दिया है और आक्रोशित लोग वन विभाग के कार्यालय का घेरवा करने पहुंचे , इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किये गए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को तोड़ते हुए वन कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया, प्रदर्शनकारी दोषी वन विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं |
बता दें कि 29 अगस्त को गरियाबंद वन मंडल ने गरियाबंद रेंज के झीतरी डूमर निवासी भोजराम को अतिक्रमण के आरोप में गरियाबंद उप जेल दाखिल कराया था , जेल दाखिले के अगले दिन ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी , वहीं हालत बिगड़ते देख उसका इलाज शुरू कर दिया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर भेज दिया गया था. इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई , मौत के बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए हैं और वन अफसर कर्मी को निलंबित कर मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments