सितम्बर मे होगा मध्य प्रदेश के इंदौर शहर मे इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन.....

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर मे सितम्बर मे होगा इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन, जानिए किस स्टेशन से कोनसे स्टेशन तक होगा ट्रायल रन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि सितंबर में ही इसका ट्रायल करना प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार यह तारीख 14 सितंबर या उसके बाद की हो सकती है। ट्रेन का ट्रायल रन गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर एरिया के 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर होगा। इस रूट पर पांच स्टेशन आएंगे जिनका काम चल रहा है। हालांकि सरकार का दावा है कि जून 2024 तक गांधी नगर से रेडीसन चौराहे का 17 किमी का सफर जून 2024 तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
4 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन संभावित है। गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल रन करना है। इस हिस्से में 5 स्टेशन आएंगे। हर स्टेशन पर 8-8 एस्केलेटर लगना हैं, लेकिन अभी सिर्फ 2 स्टेशन पर 3 एस्केलेटर लगे हैं। एक स्टेशन पर एस्केलेटर का काम जारी है। गांधी नगर में बने डिपो में यार्ड का काम भी अभी अधूरा है। इसी जगह मेट्रो के कोच रख यहीं से मेट्रो ट्रेन को रैंप तक लाने की प्रक्रिया होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments