google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले ट्रायल...

Dec 22, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अयोध्या- अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेजी से चल रही है. यहां 17 जनवरी 2024 को कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी. सप्ताह भर आयोजन चलेंगे. उससे पहले विभिन्न प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन फिक्स की गई है. इसी कड़ी में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले ट्रायल हुआ. रनवे पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराई गई |


अब जल्द ही अयोध्या से हवाई सेवा शुरू होने वाली है. मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Ayodhya Airport) पर दिल्ली से पहली उड़ान 30 दिसंबर को इस हवाई अड्डे पर उतरेगी. इससे पहले व्यवस्थाओं की जांच के लिए शुक्रवार 22 दिसंबर को ट्रायल किया गया. इस दौरान हवाई पट्टी पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराई गई |


एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है. गौरतलब है कि इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से संचालित होने वाली पहली एयरलाइन होगी और अयोध्या एयरलाइन कंपनी का 86वां डोमेस्टिक डेस्टिनेशन होगा. बताया जा रहा है कि फ्लाइट के जरिए 1 घंटा 20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय हो जाएगी |


अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुलभ करने की कवायद तेजी से चल रही है. यहां जल्द ही विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है. अयोध्या का रेलवे स्टेशन देश के सबसे खूबसूरत और आधुनिक सुविधाओं में से एक होगा. रेलवे स्टेशन के पहले फेज का काम पूरा हो गया है. इसके लिए रेलवे ने 240 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. रेलवे स्टेशन परिसर 10 हजार वर्गमीटर में फैला है. रेलवे स्टेशन का काम 31 दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा |


22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में वृद्वि को देखते हुए अभी से व्यवस्था की जा रही है. विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्वालुओं को अयोध्या भ्रमण के लिए इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html