google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मोहल्ला समितियों में अग्रसेन जयंती महोत्सव पर ज़बर्दस्त उत्साह…..

Sep 24, 2024
2 min read
  • मोहल्ला समितियों में अग्रसेन जयंती महोत्सव पर ज़बर्दस्त उत्साह…..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

जयंती प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल एवं आयुष मुरारका द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मुख्य अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम 3 अक्टूबर 24 को अग्रसेन धाम छोकरा नाला मे शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय की गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ होगा ….

इसके पूर्व समस्त मोहल्ला समितियों द्वारा जयंती महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सभा द्वारा जो कार्यक्रम तय किए गए हैं उसमें प्रथम एवं द्वितीय विजेता अपनी प्रतिभा को अग्रवाल समाज के समस्त अगर बंधुओं के सामने प्रतियोगिता के मध्यम प्रदर्शित करेंगे ..इसी कड़ी में शनिवार व रविवार को रायपुर शहर के 17 मोहल्ला समितियों में जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ..जिसमें मोहल्ला समिति में रहने वाले अग्रवाल बंधुओं द्वारा बढ़ चढ़कर भागीदारी दिखाई दी …अग्रवाल सभा के अध्यक्ष भाई विजय अग्रवाल के नेतृत्व में सभा के समस्त पदाधिकारी गण मोहल्ला समितियों में दौरा कर उनके द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं वहाँ पर उपस्थित समस्त अग्र बंधुओं का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाया ..इस अवसर पर अग्रवाल समाज के गौरव विभिन्न मोहल्ला समितियों में मुख्य अतिथि के रूप में समाज को अपना समय एवं योगदान दिया....

अग्रसेन भवन ज्वाहार नगर रायपुर से अध्यक्ष विजय अग्रवाल के नेतृत्व मे समस्त मोहल्ला का दौरा किया गया एवं 29 तारीख़ से तीन अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों पर एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई एवं समाज को एक जुटता एवं संगठित करने हेतु प्रयास किया गया ..अग्रवाल युवा मंडल ..अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल युवती मंडल के सदस्य भी अपने अपने समयनुसार समस मोहल्ला समितियों में दौरा किया..

सभा के इस दौरा कार्यक्रम में सलाहकार कैलाश मुरारका, किशन अग्रवाल उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल,महामंत्री मनमोहन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल,सतपाल जैन, संगठन मंत्रीयोगी अग्रवाल,जयंती प्रभावी मनीष अग्रवाल,जयंती सह प्रभारी संजय अग्रवाल रामसागरपारा,संजय अग्रवाल नगर निगम कालोनी,संजय संगी,दीपक गुप्ता,राजेश हेलीवाल,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी योगेश अग्रवाल....

महिला मंडल से अध्यक्ष माया मुरारका, महामंत्री ममता अग्रवाल एवं पूरी टीम युवा मंडल से अध्यक्ष राम अग्रवाल महामंत्री सीएस सौरभ अग्रवाल एवं टीम युवती मण्डल अध्यक्ष शिवंगी अग्रवाल एवं पूरी टीम समस्त पदाधिकारी द्वारा इन मोहल्ला में दौरा किया।

गीतांजलि नगर,अशोका रतन,कचना,मोवा,गुढ़ियारी,भाटागाँव,

कोटा,चौबे कॉलोनी,समता कॉलोनी,सदर बाज़ार,पुरानी बस्ती,शैलेंद्र नगर,अवंति विहार,शंकर नगर,देवेंद्रनगर,फाफाडीह,भटगाँव,टाटीबंध मोहल्ला समिति |

इस प्रेस विज्ञप्ति को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्थान देने की कृपा करें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html