सेना का जबरदस्त प्रहार: चुन-चुनकर दुश्मन हो रहे ढेर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच गाजा पट्टी में जारी जंग बीतते समय के साथ और तेज होती जा रही है. शुक्रवार को इजरायली वायु सेना के फाइटर जेट्स ने गाजा में 12 ऊंची इमारतों को निशाना बनाया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज के बुताबिक एयरफोर्स के फाइटर जेट ने पूरी तालमेल के साथ सिर्फ एक मिनट में हमला कर 12 इमारतों पर बम गिराया है |
इजरायली सेना द्वारा की गई बॉम्बिंग के बाद पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया. इजरायली वायु सेना के फाइटर जेट्स ने जिन इमारतों को निशाना बनाया है वहां आतंकवादी संगठन हमास का ऑपेरशनल और बुनियादी ढांचा था. इजरायली वायु सेना ने हमास के इन इमारतों पर बॉम्बिंग का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है |
इजरायल के हमलों में अब तक गाजा पट्टी और फिलस्तीन में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. यूएन के मुताबिक, अब तक 4.3 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं. वहीं, इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी के पास अपने टैंक तैनात कर दिए हैं. ऐसे में सेना ने शुक्रवार को गाजा पट्टी में रहने वाले लोगों को जगह खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है क्योंकि हमास ने शुक्रवार को इजरायल पर फिर से भीषण हमले की धमकी दी है |
इजरायल ने अब तक गाजा पट्टी पर 6000 से ज्यादा बम गिराए हैं. इजरायली फोर्स का दावा है कि उसने हमास के 3600 से ज्यादा ठिकानों पर तबाह कर दिया है. बता दें कि बीते शनिवार को हमास ने अचानक 20 मिनट में इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दाग दिए थे |
हमास के हमले में अब तक इजरायल में 1200 लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं हमास ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया. इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान कर दिया था. इसके बाद से ही इजरायल की तीनों सेना गाजा पट्टी और हमास के ठिकानों को तबाह और बर्बाद करने में जुटी हुई है | हमास और इजरायली सेना के बीच चल रहे इस युद्ध में लेबनान का आतंकी संगठन हिज्बुल्ला भी कूट पड़ा है. हमास के हमले को कवर देने के लिए हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर कुछ रॉकेट दागे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments