CM हाउस में तीजा पोरा तिहार का जबरदस्त माहौल, सुआ गीत के साथ महिलाएं रही है झूम....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा पोरा तिहार’ के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया है. सीएम हाउस के बाहर महिलाओं की तिहार में शामिल होने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है | लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है | काग्रेस की महिला नेत्री राधा राजपाल ने भि पोला त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया ।पारंपरिक गीत संगीत की रसमय अविरल प्रस्तुति हो रही है | ढोल नगाड़े और माता रानी के संगीत और सुआ गीत के साथ महिलाएं आनंद के साथ नृत्य कर रही है |

सीएम हाउस में आयोजित तीजा पोरा तिहार कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, पाटन से महिलाएं शामिल होने आई हुईं हैं | मुख्यमंत्री निवास के बाहर इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी हुई है |

वहीं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रूप से मंच सजाया गया है | पंडाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ संगीत कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने माहौल बना रखा है | लोक संगीत कार्यक्रम में समा बांधा महिलाओं ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments