google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वेंटीलेटर में चल रहा इलाज, बंदरों से बचने दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा...

Nov 28, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- मेरठ में बंदरों के हमले से इंदिरा नगर में एक बच्चे की जान पर बन आई। मकान की दूसरी मंजिल से सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। मेडिकल कालेज में उसकी सर्जरी की गई है और वह वेंटीलेटर पर है। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है |


शनिवार शाम दिनेश कुमार का आठ वर्षीय बेटा कृष्णा मकान की छत पर खेल रहा था। अचानक बंदरों का झुंड आ गया। बंदर उसकी ओर दौड़े तो वह बचने के लिए भागा। फिसलकर वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरा। लहूलुहान हालत में परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। पीडियाट्रिक वार्ड में उसे भर्ती कराया। बालक का सिर फटने के कारण डाक्टरों को उसकी सर्जरी करनी पड़ी।


घंटाघर क्षेत्र, श्रद्धापुरी, जागृति विहार, पत्थर वालान, नेहरू नगर, साकेत, एल ब्लाक शास्त्रीनगर समेत अन्य मोहल्लों में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों को परेशान कर रही है। बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए लोग घरों को लोहे के जाल से ढक रहे हैं। छतों पर लोहे के पिलर खड़े करके जाल लगवाने को मजबूर हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html