google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला खजाना..... जानिए पूरा मामला .....

Jul 22, 2023
2 min read











हवाई अड्डे पर मिली 10 करोड़ की विदेशी रकम , सीमा शुल्क अधिकारियों की इस कार्रवाई में तज़ाकिस्तान मूल के 3 नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शिकंजे में लिया गया है। इनके पास से करीब 10 करोड़ की विदेशी रकम पकड़ी गई है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल नंबर 3 से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही जांच में पकड़े गये। सीमा शुल्क के अधिकारियों को जब इन पर संदेह हुआ तो इन्हें रुकने के लिए कहा था। इस कार्रवाई को दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के सभी हवाई अड्डों पर विदेशी मुद्रा की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बताया जा रहा है। एयरपोर्ट पर इन तीनों विदेशियों के सामान की जब जांच-पड़ताल की जा रही थी |


तभी उनके बैग से ये सारे विदेशी रुपये बरामद किये गये। सीमा शुल्क अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार ये तीनों विदेशी नागरिक बड़े ही शातिर तरीके से फॉरेंस करेंसी को ठिकाने लगाने वाले थे। जानकारी के मुताबिक इन्होंने बैग के अंदर कई तरह के सामान रखे थे, उन्हीं सामानों में जूते थे, जिसके अंदर नोटों को छुपा कर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक इन्होंने बैग के अंदर रखे जूतों के भीतर इसलिए नोटों को छुपा कर रखा था ताकि चेकिंग में पता न चले लेकिन उसकी चालाकी नहीं चल सकी और जांच में धर लिये गये।


सीमा शुल्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिन 3 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक किशोर वय का युवक भी है। इन सभी के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 720,000 अमेरिकी डॉलर और 664,200 यूरो डॉलर की करेंसी मिली। भारतीय रुपये में इनके मूल्य करीब 10 करोड़ हैं। इससे पहले इसी साल 12 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ही तस्तरी के आरोप में एक विदेशी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से एक किलो से अधिक का सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत करीब 58 लाख बताई गई थी। जानकारी के मुताबिक विदेशी नागरिक थाईलैंड का रहने वाला था और वह दुबई से दिल्ली आया था। लेकिन थाईलैंड भागने से पहले ही पकड़ा गया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html