ट्रेवल एजेंट ने 17 भारतियों को इटली बताकर लीबिया में छोड़ा.......

क्या हो कि कोई विदेश में अच्छी नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ ले | इसके बाद ऐसी जगह ले जाकर छोड़ दे, जहां गृहयुद्ध जैसे हालात हों | वहां माफिया आपको बंधक बना ले | और बिना खाना-पानी दिए जमकर काम करवाए | उसके बाद जब माफिया के चंगुल से बचें तो गैरकानूनी तरीके से देश में घुसने का इल्जाम लगाकर जेल में डाल दिया जाए |
ये सोचकर ही कोई भी सहम उठे. लेकिन ऐसा 17 भारतीयों के साथ हुआ है | वो महीनों तक ऐसी ही हालत में रहे | फिलहाल इन्हें छुड़ा लिया गया है | अच्छी बात ये है कि सभी सकुशल भारत लौट आए हैं |
इनके भारत लौटने पर ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि इन 17 में से ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के थे | इन्हें इस साल फरवरी में लीबिया में बंधक बना लिया गया था. फिलहाल सभी 20 अगस्त को सुरक्षित वापस भारत लौट आए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments