google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू, मैनपाट बना विचार-विमर्श का केंद्र....

Jul 9, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

भाजपा का महाशिविर: मैनपाट की प्रकृति के बीच डॉ संपत अग्रवाल ने रखा संगठनात्मक एकता पर बल


मैनपाट में भाजपा का महाशिविर: प्रकृति की गोद में नेतृत्व, नीति और एकता का पाठ: विधायक डॉ संपत अग्रवाल


मैनपाट में भाजपा शिविर: विधायक डॉ संपत अग्रवाल के विचारों में झलकी संगठन की आत्मा


मैनपाट, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात हिल स्टेशन मैनपाट इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है, जहां भाजपा के सभी सांसद और विधायक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कर कमलों से होना प्रस्तावित है।और कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की नीति, नये जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन, तथा चुनावी रणनीतियों पर गहन चिंतन करना है।


परिवेश में गूंजे राजनीति के नये स्व

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मैनपाट की गोद में चल रहे इस शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व कौशल, और नवीन रणनीतियों पर विमर्श करना है। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिविर स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा,जैसे मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर हुआ था, उसकी झलकियों ने हमें प्रेरित किया है कि हम कुछ नया सीखें। नए विधायकों को अनुभव मिलेगा और पुराने विधायकों से हमें सीखने को मिलेगा।


एकता, अनुभव और नेतृत्व पर फोकस


विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि शिविर का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण है। इसमें विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ संगठनात्मक एकता और भाईचारे को भी बल मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा,मैनपाट जैसी खूबसूरत जगह पर प्रशिक्षण होना अपने आप में एक सौभाग्य है।


आपको बता दें कि मैनपाट में प्रशिक्षण से पूर्व सभी सांसदों, विधायक , मंत्रीगणों ने आम, सिंदूर, रुद्राक्ष विभिन्न्न प्रजाति के एक एक पेड़ माँ के नाम लगाए।


संक्षिप्त में शिविर के प्रमुख बिंदु:


- भाजपा के सभी सांसद एवं विधायक शिविर में शामिल

- नेतृत्व कौशल, नीति निर्माण और जनसंपर्क पर विचार

- जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति

- युवा विधायकों के लिए अनुभव साझा करने का अवसर

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html