ट्रेलर चालक की झपकी ने ली जान...पढ़े पूरी खबर

नलवा से सरिया लेकर नागपुर जा रहे ट्रेलर चालक को अचानक झपकी आने से सड़क किनारे गाड़ी पलटते ही उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। यह हादसा भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ थानांतर्गत ग्राम गुटैली निवासी मोहसिन हसन वल्द मेहंदी हसन (42 साल) गोरखा के शिवशक्ति कॉम्प्लेक्स में रहते हुए भारी वाहन चलाने का काम करता था। मंगलवार रात मोहसिन ट्रेलर (क्रमांक – सीजी 07 सीएम 5199) से नलवा स्टील पावर गया और वहां सरिया लोड कर उसे नागपुर ले जाने रवाना हुआ। ट्रेलर में मोहसिन अकेला था। आधी रात को भूपदेवपुर रोड में लक्ष्मी ढाबे के पास अचानक जोरदार आवाज आने पर वहां खाना खा रहे लोग बाहर निकले तो सड़क किनारे ट्रेलर को पलते हालत में पाया।
ढाबा कर्मचारियों के साथ बदहवास लोग जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के करीब पहुंचे तो केबिन में चालक जख्मी हालत में फंसा मिला। ऐसे में घायल चालक को बाहर निकालते हुए 112 नंबर डायल कर हादसे की सूचना दी गई। कुछ देर में भूपदेवपुर थाना प्रभारी राकेश जांगड़े के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एम्बुलेंस से घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना में ट्रेलर चालक के शरीर के बाहरी के अलावे अंदरूनी भागों में गंभीर चोटें आने पर वह दम तोड़ चुका था। हालांकि, प्राथमिक जांच में चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।बहरहाल, बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने वाली पुलिस मर्ग कायम कर आगे की छानबीन में जुटी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments