सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया, इस हादसे मे कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे, मंजर डरा देने वाला था | कार में खून ही खून दिखाई दे रहा था, घटना छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा (NH-58) की है |
मंगलवार तड़के कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे, तभी छपार थाना क्षेत्र के NH-58 पर कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई, ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं. साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है |
जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ, एक 22 टायरा ट्रक हाइवे पर जा रहा था, इसी बीच छपार के पास दिल्ली नंबर की सियाज कार पीछे से ट्रक में घुस गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई | राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे |
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया, घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments