राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जवाली- पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली में दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। गुरुवार देर शाम एक बोलेरो गाड़ी शाहपुर से पठानकोट की ओर जा रही थी कि भाली में तीखे मोड़ पर पैरापिट से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, संजय शर्मा उर्फ पप्पी (55वर्ष) निवासी त्रिलोकपुर की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा युवक शमशेर (24वर्ष) निवासी बाग भटियात चंबा को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
एसपी नूरपूर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments