रायपुर में ट्रैफिक का हंटर: अंडरब्रिज के नीचे से अवैध कब्जा साफ, अब मुख्य मार्ग पर नहीं लगेंगी बसें....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने मिलकर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में हुई समन्वय बैठक में बस संचालकों द्वारा उठाई गई गंभीर समस्याओं पर त्वरित कदम उठाते हुए प्रशासन ने पचपेड़ी नाका ब्रिज और एमएमआई अंडरब्रिज के नीचे विशेष अभियान चलाया।
इन दोनों प्रमुख स्थानों पर ठेले और अन्य अवैध कब्जों की वजह से यात्रियों को पिक-अप और ड्रॉप करने के लिए तय स्थान घिर चुके थे। मजबूरी में बसों को मुख्य सड़क पर ही रोकना पड़ता था, जिससे रोज भारी जाम और हादसों का खतरा बना रहता था।
शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर और डंडों के साथ मोर्चा संभाला और दोनों अंडरब्रिज के आसपास का पूरा इलाका अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अब बसों के लिए तय स्टॉपेज पूरी तरह खाली हो चुके हैं, जिससे यात्रियों का सफर सुरक्षित होगा और सड़कों पर गाड़ियों का दबाव घटेगा।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चौराहों और अंडरब्रिजों के नीचे कब्जा जमाने वालों के खिलाफ यह डंडा आगे भी लगातार चलता रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments