थम गया ट्रैफिक, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- पुणे में एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। एक्स पर एक यूजर ने शनिवार को घटना का वीडियो साझा किया। वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने बताया कि स्कूटर मॉडल ओला एस1 था, जिसमें आग लग गई। यह घटना पिंपरी चिंचवड़ में डी.वाई पाटिल कॉलेज के पार्किंग स्थल के पास हुई।
उस यूजर ने लिखा, “चौंकाने वाला… डीवाई पाटिल इंस्टीट्यूट पिंपरी पुणे के पास पार्किंग में ओला एस1 में आग लग गई।” वीडियो में एक स्कूटर से धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड टीम इस आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुणे में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी यह दूसरी ऐसी घटना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments