2 घंटे बाधित रहा यातायात, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ लैंडस्लाइड...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चमोली- ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर एक बार फिर लैंडस्लाइड की घटना हुई। मंगलवार को चमोली जिले के बाजपुर नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से चट्टान आकर गिरा, जिससे लगभग दो घंटे तक रास्ता बाधित रहा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।
कड़ी मेहनत के बाद सड़क से मलबा हटाया गया। चमोली थाना अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चट्टान का मलबा आने की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस तरह से सड़क पर मलबा आने से कई बार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों की कोठियाल नंदप्रयाग सड़क से आवाजाही करवाई गई। एनएचआईडीसीएल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर राजमार्ग आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments