google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यातायात पुलिस ने ली ऑटो चालकों की मीटिंग....

Dec 8, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृृत्व में ऑटो चालको की मीटिंग ली गई जिसमें ऑटो चालको को समझाईस दी गई की शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप लोगो का ही होता है किसी अन्य जिले से कोई व्यक्ति बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन पहुंचता है तो वह सर्वप्रथम उसे अपने गर्तव्य स्थान पर जाने के लिए आप लोग का ही सहयोग लेना होता है। यदि आप लोग उन लोगो से मधुर व्यवहार एवं निर्धारित शुल्क वसूल करते हो और अपने वाहन को क्रमबद्ध निर्धारित पार्किग/स्थान पर खडा करते हो जिससे उस व्यक्ति के मन में जिले के प्रति एक अच्छी छवि बनती है।


मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा मीटिंग में उपस्थित 250 आटो चालको को व्यक्तिगत छवि के साथ साथ यातायात नियमों जैसे बिना वर्दी वाहन न चलाना, शराब एवं किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाना, नाबालिक को वाहन चलाने न देना, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना, वाहनो को दस्तावेज दुरूस्त रखना, निर्धारित पार्किग/स्थान पर ही वाहन खडा करना, किसी चौक पर सवारी उतारने चढाने का कार्य न करना, चौक के पहले या बाद में सवारी को उतारना, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने हेतु समझाईस दी गई साथ ही आज जो आटो चालक इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए है उन सभी तक इन सभी बातो को पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त मीटिंग में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी निरीक्षक यशकरण ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, बोधन साहू, मदन साहू, कुंवर सिंह, सत्यनारायण पाठक, दयालु राम रोहित मालेकर यातायात के कर्मचारी एवं 250 आटो वाहन चालक उपस्थित रहें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html