google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा टी-20 मैच के लिये मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था किया निर्धारित...

Nov 30, 2023
3 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- 1 दिसंबर 2023 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 सीरिज के चौथे मैच का आयोजन होना प्रस्तावित है। इस दौरान क्रिकेट मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों तथा खिलाड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है, जो निम्नानुसार हैः-


01. रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने हेतु मार्ग:- रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।


02. बिलासपुर- सिमगा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शको के लिए मार्ग व्यवस्था:- बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।


03. बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्थाः- बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रीज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।


04. बालोद, काँकेर व धमतरी की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:- धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।


05. राजनांदगाँव- दुर्गकी ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:- दुर्ग व राजनांदगाँव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका- लालपुर- माना- तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।


06. महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:- महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।


पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग A, B, C, D, E व रिजर्व का पास जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रीज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E व रिजर्व में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।


मध्यम/भारी माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंध:- दिनांक 01.12.2023 को भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपरान्ह 04:00 बजे से रात्रि 012:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने हेतु इस मार्ग स्थान पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते है।


दिनांक 01.12.2023 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा नवा रायपुर में भारत V/S ऑस्ट्रेलिया के मध्य T-20 क्रिकेट मैच में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है –


– शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।

– माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, पटाखा, इत्यादि अग्नि सामग्री।

– चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक, एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।

– पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।

– लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत

– व्यक्तिगत महिला पर्स के अलावा और कोई भी बैग

– खाने पीने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि।

//स्टेडियम अन्दर अनुमत वस्तुओ की सूची//

– कैमरो के साथ फोन

– छोटे निजी कैमरा

– महिलाओं का मेकअप (लिपस्टिक, लीपग्लास, पाउडर, कॉम्पैक्ट, आदि)

– परफ्यूम, लिक्विड नेल पॉलिस और 3 0z (100 मिली) से कम ऐसे अन्य तरल |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html