google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो बच्चों समेत चार की मौत....

Aug 24, 2023
1 min read































































उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बोंदकी गांव पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर ढमोला नदी में पलट गई। इसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मंगलेश (55), आदिति (3), टीना (13) और सुलोचना (58) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित बाबली गांव निवासी राजस्थान के तीर्थ स्थल बॉगड़ जाने से पूर्व ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर रिश्तेदारी में जनता रोड स्थित रंडौल गांव जा रहे थे। देहात कोतवाली थाना अंतर्गत के गांव बोंदकी के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एसएसपी ने बताया कि, कुछ श्रद्धालु लापता हैं, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान चलाया है। श्रद्धालुओ की तलाश राहत-बचाव दल के साथ पुलिस टीम भी कर रही है। आगे जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html