google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस से बदसलूकी के आरोप, मुश्किल में फंसी चर्चित लोक गायिका...

Nov 1, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार की चर्चित लोक गायिका हेमा पांडेय और उनकी दो बहनों सहित 14 लोगों के खिलाफ भोजपुर जिले के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिसकर्मियों से उलझने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।


यह पूरा मामला धोबहा ओपी के अगरसंडा गांव का है। दरअसल, पिछले 17 अक्टूबर को अगरसंडा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक पक्ष के आकाश पांडेय ने गोपाल पांडेय, जितेन्द्र पांडेय, अनिल पांडेय सहित 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जबकि, दूसरे पक्ष के रवि नारायण पांडेय ने गांव के ही सुशील पांडेय, आकाश पांडेय और जगदीश पांडेय समेत 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बनाया था। इस घटना के बाद फिर से 27 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हिंसक झड़प की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद धोबहा पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान आरोप है कि नेहा पांडेय सहित उनके परिजन पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए।


धोबहा ओपी में तैनात महिला दारोगा पूजा कुमारी ने मुफस्सिल थाने में भोजपुरी लोक गायिका हेमा पांडेय उनकी बहन करीना पांडेय, सविता पांडेय, मनीषा पांडेय, कंचन पांडेय और आकाश पांडेय समेत कुल 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने हेमा पांडेय के परिवार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html