google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गोबिंदसागर में एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाएंगे सैलानी.....

Jan 21, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर - कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटक अब बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोट्र्स के अतिरिक्त एडवेंचर स्पोट्र्स का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मंडी भराड़ी के समीप झील किनारे एडवेंचर टूरिज्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को विधिवत तरीके से किया। उन्होंने अपने संबोधन में ऐलान किया कि एडवेंचर टूरिज्म उत्सव बिलासपुर शहर में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नया मुकाम प्रदान करेगा। डमली पंचायत क्षेत्र में आयोजित साहसिक गतिविधियों का शुभारंभ करने के बाद श्री धर्माणी ने कहा कि इन गतिविधियों को यहां एक-दो महीने के लिए नहीं, बल्कि पूरे वर्ष भर चलाया जाएगा। अभी यह उत्सव 31 मार्च तक चलेगा, लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप रहने पर इसे वर्ष भर के लिए लागू किया जाएगा। इस जगह को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और सडक़ की व्यवस्था के साथ ही पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी।


जब पानी का स्तर नीचे होगा तो एडवेंचर स्पोट्र्स और पानी से भर जाएगा तो वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज चलेंगी। उन्होंने एयर सफारी की भी उड़ान भरी। झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने वर्मा ब्रिज का आनंद लिया तथा पर्यटन की इन गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र का चुनाव करने के लिए मंत्री व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया । प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र के लिए पर्यटन के साथ साथ प्रगति के भी नए द्वार खुलेंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रस अध्यक्षा अंजना धीमान, एसपी डा. कार्तिकेयन गोकलचंद्रन, एडीसी डा. निधि पटेल, एसी टू डीसी राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण चौधरी, एडीटीओ रितेश कुमार और एसडीएम झंडूता योगराज धीमान उपस्थित रहे। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गठित पर्यटन समिति द्वारा आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से इसे और विकसित किया जाएगा। एमजी स्काई एडवेंचर कंपनी द्वारा ये गतिविधियां चलाई जा रही है, जिसमे वाटर स्पोट्र्स, एरो स्पोट्र्स शामिल है। पहली बार बिलासपुर में एयर सफारी गतिविधियों को आरंभ किया है। इसके अतिरिक्त पैरामोटर, पेरासेलिंग, हॉट एयर बैलून और बच्चों के लिए ट्रम्पोलिन, बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, टायर रस्विंग तथा वाटर स्पाट्र्स में जैक स्कूटर व टीवीएस बाइक का आनंद पर्यटक उठाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html