नाइट सफारी में टाइगर देख रोमांचित हुए पर्यटक, चहलकदमी कैमरे में कैद....
मध्य प्रदेश के उमरिया (Umaria) जिले में स्थित बांधरवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) टाइगराें के दीदार के लिए इन दिनों नाइट सफारी पर्यटकों (tourists) की पसंदीदा जगह है। इसी कड़ी में बीती रात पयर्टकों को टाइगर का दीदार हुआ। पर्यटक टाइगर देखकर रोमांचित हुए।
पर्यटक नाइट सफारी में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के दीदार के लिए धमोखर बफर जोन (Dhamokhar Buffer Zone) में सफारी के लिए गए हुए थे। तभी पर्यटकों को टाइगर नजर आ गया। टाइगर को देखकर रोमांचित पर्यटकों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया।
टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में टाइगर सफारी इन दिनों बंद है, लेकिन बफर जोन में टाइगर सफारी चालू है। नाइट सफारी पर्यटकों की पसंद की जगह है। रात के घुप अंधेरे में जंगल में सैर करना और टाइगर देखने का अपना अलग ही मजा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments